Uncategorized

यूथ हॉस्टल का गंगरेल में हुआ बोटिंग कम ट्रेकिंग कार्यक्रम

एसपी और डीएफओ ने दिखाई हरी झंडी, की ट्रैकिंग, विभिन्न जिलों से 120 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा


धमतरी। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया धमतरी ईकाई के तत्वावधान में रविवार को बोटिंग कम ट्रेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस साहसिक अभियान में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर प्रकृति के प्रति अपने प्रेम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार एवं संस्था के संरक्षक व वनमंडल अधिकारी श्रीकृष्ण जाधव ने हरी झंडी दिखाकर किया। विशेष बात यह रही कि इन अधिकारियों ने न केवल प्रतिभागियों को रवाना किया, बल्कि स्वयं भी ट्रेकिंग का आनंद लेते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार ने जीवन दर्शन पर जोर देते हुए कहा व्यक्ति को न्यूनतम संसाधनों में अपना जीवन यापन करना सीखना चाहिए। प्रकृति की आराधना करते हुए और कम से कम संसाधनों को अपनाकर ही हम स्वयं को और अपनी प्रकृति को संरक्षित कर सकते हैं।डीएफओ श्री कृष्णा जाधव ने कहा कि यदि हम प्रकृति की निस्वार्थ सेवा और आराधना करते हैं, तो प्रकृति हमें उससे कहीं अधिक वापस लौटाती है, जितना हमने उससे लिया है। चेयरमैन हुकुम चंद जैन ने बताया कि धमतरी में आयोजित इस ट्रेक में कोरबा, भिलाई, कवर्धा, दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर और बलौदाबाजार के सदस्य बड़ी संख्या में जुटे। संस्था के अध्यक्ष रमेश देव ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य लोगों के भीतर नई ऊर्जा का संचार करना है। सभी सदस्य बोटिंग पॉइंट से बोट से समुद्र रूपी गंगरेल बांध को पार करते हुए टापू में पहुंचे। जहां पर लगभग 5 किलोमीटर का जंगल मे पैदल ट्रैक करते हुए नकटी देवी में समाप्त किये। इसके बाद वहां से शाम तक से गंगरेल वापस लौटे। सचिव सुबोध महावर ने बताया कि यूथ हॉस्टल्स केवल ट्रेकिंग ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पार्कों की सफाई, प्लास्टिक उन्मूलन और वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी निरंतर करती आ रही है।इस कार्यक्रम के सफल प्रबंधन में धनंजय सोनकर, योगेश गुप्ता, डॉ भूपेंद्र साहू, रमेश देव, हुकुम चंद जैन, सुबोध महावर और मनीष चंद्राकर ने प्रमुख भूमिका निभाई। इस ट्रैकिंग में छग के विभिन्न जिलों से हरदेव सिंह गिल, मनजीत कौर गिल, हरि शरणजीत कौर, इंद्रजीत कौर, निशांत अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, हेमंत कुमार सोनी, विभव सोनी, मालती जोशी, प्रदीप जोशी, प्रीति साहू, नितिन राठौड़, मनीष चंद्राकर, डॉ. भूपेंद्र साहू, दीक्षा साहू, सिद्धार्थ साहू, मनोज दीवान, केसरी दीवान, उमाकांत साहू, भूपेश चौधरी, चंचल चौधरी, आंचल चौधरी, एकता सिंह, योगेश गुप्ता, राकेश महावर, वेद सोनी, डॉ. एस.एन. चंद्राकर, पी.पी. चौधरी, प्रियंका मालू, युवान मालू, प्रतिभा महावर, यश महावर, नरेश मखीजा, सुनील गुरनानी, अमित अग्रवाल, प्रीति द्विवेदी, ओमप्रकाश द्विवेदी, राजेश्वरी साहू, अनु साहू, लकी वालेचा, अंकित वालेचा, प्रियंका पिंजनी, रोशनी नवानी, रवि कृष्णानी, सुबोध देवांगन, जयप्रकाश साहू, भारती साहू, त्रिलोक चंद्राकर, डॉ. भूपेंद्र सोनी, वैदिक सोनी, वेद श्री सोनी, प्रियांशिता टिकरिया, श्वेता सोनी, अंकित दास, संदीप सोनी, गौतम झा, विशाल जिज्ञासी, भूपत देवांगन, रमेश पोतानी, शकुंतला साहू, पूजा साहू, यामिनी साहू, नीरज शुक्ला, आकाश चंद्राकर, आकाश तिवारी, घनश्याम सोनी, प्रभा सोनी, देव सोनी, दुर्गेश द्विवेदी, कुलेश्वर पटेल, उमाशंकर दौलत, ज्ञानचंदानी, कविता ज्ञानचंदानी, संजय कुमार साहू, सुलेखा साहू, सुरेश मखीजा, अमित दास, दीपमाला साहू, कोटेश्वर राव, जय शंकर शर्मा, काली विश्वास, वेंकटेश्वर साहू, सत्राम वासनी, प्रति वासनी, श्रेयांश वासनी, मोनिका नवानी, कमलेश कोठारी, आदित्य कोठारी, राकेश सुंदरानी, दीपक जैन, शिखा जैन, गंगा अग्रवाल, निर्मल मानिकपुरी, संतोष पिंजनी, विनोद राजपूत, लक्ष्मी देवांगन, काजल मुंजवानी, कमलेश वर्मा, ओम कुमारी देवांगन, परविंदर खालसा, विजय पंजाबी, रमेश बिन्नी, ऋषभ बिन्नी, पर्व बिन्नी, संजय चंद्राकर, मंजू चंद्राकर, नरेश चांडक, विभा चांडक, अंजली शर्मा, रीटा गुरु, सीमा पोट्टानी, प्रांजल चंद्राकर, योगेंद्र कुमार साहू, नियति महावर, पलक पंजाबी, पूजा पंजाबी, राजकुमार वर्दय्यानी, विनय पार्क, सुशील शर्मा एवं राधेश्याम अग्रवाल शामिल हुए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!