Uncategorized

भारत को पूर्ण विकसित और पूर्ण स्वतंत्र बनाने में हमारी भूमिका महत्वपूर्ण – प्रकाश बैस

सुरक्षित, संपन्न और सुखी भारत का संकल्प हुआ सिद्ध - कविंद्र जैन


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी धमतरी शहर मंडल में आयोजित मंडल स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प लिया है कि आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक भारत को विकसित भारत बनायेंगे। अमृत काल चल रहा है, भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है और हम सब को मिलकर इसे विश्व गुरु बनाना है। इस संकल्पना को सिद्ध करने में सभी 140 करोड़ देशवासियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मोदी जी के पिछले 11 वर्ष उपलब्धियों से भरे रहे हैं, आने वाला समय देश के गौरव को और बढ़ाने वाला रहेगा। विकसित भारत का युग महिला सशक्तिकरण का, गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलने का, भ्रष्टाचार मुक्त, पर्यावरण, इंफ्रास्ट्रक्चर , बेहतर शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य से युक्त होगा। युवाओं को, किसानों को, उद्यमियों को बेहतर वातावरण मिलेगा। सह वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष कविंद्र जैन ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आजाद भारत को दो मुख्य कालखंड में बांटा जा सकता है। एक 2014 के पहले का भारत जो गरीबी, लाचारी और अभाव से ग्रस्त था और दूसरा कालखंड 2014 से अभी तक का रहा जिसमें किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए बीज से लेकर बाजार तक की नीति लाई गई। मातृत्व से लेकर नेतृत्व महिलाओं के संपूर्ण उत्थान की योजना इन 11 वर्षों में आई। देश के 140 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा, 4 करोड़ परिवारों को स्वयं का पक्का मकान, 55 करोड़ जनधन खाते खोले गए और उसमें 43 लाख करोड़ से अधिक की धनराशि डीबीटी के द्वारा डाली गई। 12 करोड़ शौचालय, 10 करोड़ उज्ज्वला गैस, 15 करोड़ अधिक घरों में नल से शुद्ध पेय जल कनेक्शन, 10 करोड़ महीलाओं को स्व सहायता समूहों से जोड़ा गया। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। 15 लाख करोड़ मुद्रा योजना के अंतर्गत लोन वितरित किए गए। 8 नए आईआईएम, 7 नए आईआईटी, 490 विश्वविद्यालय, एम्स अस्पताल 3 गुना हुए। 160 एयरपोर्ट बनाए गए। प्रतिदिन औसतन 34 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण क्या जा रहा। 142 वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई। जलमार्ग और बंदरगाह बनाए जा रहे। एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 1 लाख 20 हजार हुई। पीजी सीटें भी 74000 हुई। आयुष्मान योजना के अंतर्गत गरीबों का 5 लाख तक मुफ्त इलाज, आयुष्मान वय वंदन योजना से 70 वर्ष के अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों का मुफ्त इलाज। मातृत्व वंदन योजना, किसान सम्मान निधि, रेहड़ी पटरी वालों को पीएम स्वनिधि योजना से ऋण, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम स्वामित्व, पीएम कुसुम योजना, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्यवाही से देश का स्वाभिमान बढ़ा। अग्नि, पृथ्वी, बाह्योस, प्रचंड और तेजस जैसे हथियारों से देश का रक्षा निर्यात 34000 करोड़ से अधिक का हुआ। राम मंदिर, धारा 370, काशी विश्वनाथ, महाकाल कॉरिडोर से देश की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों का गौरव लौटाया। सभी को मकान, सभी को शिक्षा, सभी को स्वास्थ्य, सभी को बिजली, सड़क, पानी देकर आम आदमी का जीवन स्तर ऊंचा उठाया। सुरक्षित, संपन्न और सुखी देश का संकल्प सिद्ध हुआ। मंच का संचालन महामंत्री गौरव मगर ने किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित अहमदाबाद हवाई हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। आभार प्रदर्शन देवेंद्र ध्रुवंशी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, महामंत्री अविनाश दुबे, बीथीका विश्वास, विजय साहू, कैलाश सोनकर, रेशमा शेख, चंद्रकला पटेल, राजीव चंद्राकर, तल्लीन पूरी गोस्वामी, नम्रता माला पवार, आशा लोधी, राकेश चंदवानी, भागवत देवांगन, सीमा चौबे, गायत्री सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और हितग्राही शामिल हुए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!