Uncategorized

यूथ हॉस्टल का गजपल्ला मोटर साइकिल ट्रैकिंग 1 सितंबर को

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया धमतरी इकाई द्वारा 1 सितम्बर को गजपल्ला ट्रैकिंग का कार्यक्रम तय किया गया है । रविवार प्रातः 9 बजे ओम आयुर्वेदिक रामबाग धमतरी से निकलकर नगरी रोड से पालवाड़ी मोहरा होते हुए गजपल्ला पहुचेंगे। जाने वाले सभी सदस्य अपने साथ रेन कोट तथा खाली टिफिन रखेंगे। साथ ही हेलमेट व अन्य आवश्यक दवाई आदि रखेंगे। संस्था के चेयरमैन योगेश गुप्ता ने बताया की गरियाबंद जिले में गजपल्ला सुंदर झरना है। हर साल की तरह इस साल यूथ हॉस्टल के सदस्य वहां जाकर प्रकृति को करीब से निहारेंगे। यह ट्रैकिंग इस वर्ष का पहला मानसून ट्रैकिंग है। इस ट्रैकिंग में अधिकतम 60 सदस्यो के जाने की व्यवस्था रहेगी। इस ट्रैक में भिलाई रायपुर और राजनांदगांव के सदस्य भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!