Uncategorized

अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही: विभिन्न थानों की संयुक्त कार्यवाही में 5 आरोपी गिरफ्तार

कुल 5 प्रकरण दर्ज, 9 लीटर कच्ची शराब,63 पौवा देशी शराब सहित कुल 8980 रुपये जप्त

एसपी धमतरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों – मगरलोड, अर्जुनी, कुरूद एवं भखारा द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। कुल 5 अलग-अलग मामलों में आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया तथा कुल 9 लीटर कच्ची महुआ शराब, 63 पौवा देशी शराब एवं नकद बिक्री रकम समेत अवैध शराब सहित कुल 8980 रुपए का सामान जप्त किया गया है।
ग्राम बिरझुली कमारपारा सामने जंगल में आरोपी पुरन कुमार को अवैध कच्ची महुआ शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। कब्जे से9 लीटर कच्ची महुआ शराब 1,350 रूपये
4 नग स्टील ग्लास 200 रूपये
बिक्री रकम 750 रूपये कुल जप्त मूल्य 2,300 रूपये है.थाना अर्जुनी अंतर्गत ग्राम डोड़की नहर पुल के पास आरोपी किरीत यादव को देशी शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। कब्जे से 10 पौवा देशी प्लेन व 5 पौवा देशी मसाला शराब 1400 रूपये
बिक्री रकम 220 रूपये,कुल जप्त मूल्य 1,620 रूपये जप्त किया गया.थाना कुरूद (पहला मामला) ग्राम नारी महानदी खट्टी पुल के पास आरोपी मनहरण रात्रे को अवैध शराब बेचते पकड़ा गया। कब्जे से 15 पौवा देशी मसाला शराब 1,500 रूपये,बिक्री रकम 300 रूपये,कुल जप्त मूल्य 1,800 रूपये जप्त किया गया.(दूसरा मामला)
बबलू पान ठेला के सामने पचरीपारा में आरोपी अमितेष निर्मलकर को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। कब्जे से 17 पौवा देशी शराब 1,360 रूपये
बिक्री रकम 300 रूपये कुल जप्त मूल्य 1,660 रूपये जप्त किया गया.थाना भखारा अंतर्गत ग्राम कानामुका पुल के पास आरोपी मानकदास सोनवानी को अवैध शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। कब्जे से
16 पौवा देशी शराब 1,600 रूपये जप्त किया गया.आरोपियों क़े खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!