Uncategorized

नवकार महिला मंडल द्वारा बाल दिवस पर अनाथालय क़े बच्चों को किया गया भोजन वितरण

नवकर महिला मंडल द्वारा सिहावा चौक स्थित हिंदू अनाथालय में सभी बच्चों को मंडल की तरफ से बाल दिवस के अवसर पर भोजन परोसा गया. जब बाल दिवस मनाने की बात आई तो मंडल ने सोचा ऐसा क्या किया जाए जिससे असल में बाल दिवस मनाया जा सके तब मंडल को लगा कि और कहीं ना जाकर अनाथालय में उन बच्चों को जो अपने परिवार के साथ नहीं बल्कि अकेले अनाथालय में पलते हैं वहां जाकर बच्चों को अच्छा भोजन कर के उनके साथ खुशियां बांटी जाए जिससे सही मायने में आज का दिन सफल होगा मंडल जब बच्चों के पास गया तो उनकी एकता और आपसे प्यार देखकर भाव विभोर हो गया बच्चे आज मंडल के सदस्यों को देखकर बहुत ही उत्साहित हुए. मंडल ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही आगे भी इसी तरह किसी अवसर पर वहां आकर उनसे भेंट करने की बात कही.इस अवसर पर नवकार महिला मंडल की अध्यक्ष संतोष मिन्नी और सचिव कुसुम गोलछा एवं अनाथालय स्कूल के टीचर और सभी स्टाफ शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!