Uncategorized

उद्योग स्थापना की प्रक्रिया, प्रशासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देने धमतरी लघु वन उपज व्यापारी संघ द्वारा कार्यशाला का आयोजन

ग्राम श्यामतराई में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वन उपज आधारित उद्योग की स्थापना के लिए जमीन का आवंटन किया जाना है।जिसमें जमीन पर उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया और प्रशासन द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी हेतु व्यापारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन धमतरी लघु वन उपज व्यापारी संघ के द्वारा जिंजर लीफ कैफे में रखा गया था।जिसमें अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में धमतरी जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रमुख श्री सुरेंद्र पुरी गोस्वामी जी उपस्थित थे।सर्वप्रथम अध्यक्ष इश्तियाक रोकडिया ने सभी अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया।सुरेंद्र पुरी गोस्वामी, सत्यनारायण राठी, नितिन चितलिया, अरविंद दोषी, व संघ के सचिव हरलाल साहू मंच पर आसीन हुए। मंचस्थ अतिथियों के स्वागत व अभिनंदन के बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेंद्रपुरी गोस्वामी ने व्यापारियों से प्रशासन के द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं को बताया एवं शासन के द्वारा सब्सिडी की नियमों को विस्तार पूर्वक समझाया।अपने सारगर्भित भाषण में सत्यनारायण राठी जी ने भी वन उपज उद्योग के विकास के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए शासन धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्ष इश्तियाक रोकडिया ने अपने उधबोधन में छत्तीसगढ़ शासन, कलेक्टर महोदय अविनाश मिश्रा जी और जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के प्रमुख सुरेंद्र पुरी गोस्वामी जी के प्रयासों की सराहना की और इस प्रोजेक्ट को वनोपज व्यवसाय के लिए मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के पश्चात सभी व्यापारी बंधुओ के लिए दोपहर के भोज का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरेश शाह, ज्ञानीराम रामटेके, इकबाल रोकडिया, संतोष शाह, भीखम नाहर, सुरेश राठी, शरीफ रोकडिया, पवन भंसाली, दिलावर रोकडिया, सफी भाई, सुनील बच्चानी, केशव खंडेलवाल, नरेंद्र जायसवाल, इमरान रोकडिया,शब्बीर मेमन,बंटी चिमनानी, सुब्हानी बेग मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!