Uncategorized

रुद्री गणेश विसर्जन स्थल का महापौर रामू रोहरा ने किया निरीक्षण,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित विसर्जन व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

धमतरी- गणेशोत्सव के समापन को लेकर नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों के बीच महापौर श्री जगदीश रामू रोहरा ने रुद्री स्थित गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि गणेश विसर्जन श्रद्धा और आस्था से जुड़ा पर्व है। श्रद्धालुओं को विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी व्यवस्था सुरक्षित एवं व्यवस्थित रहे, यह नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्यामलाल नेताम, अखिलेश सोनकर, पिंटू यादव, कुलेश सोनी, पार्षद संतोष सोनकर भागवत यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!