Uncategorized

दो दिन से नाले में फंसे बैल को पार्षद कुशल लोढ़ा, गौसेवकों व निगम टीम के सहयोग से निकाला गया सुरक्षित

पार्षद श्री लोढ़ा ने सहयोग के लिए आभार जताते हुए किया धन्यवाद ज्ञापित

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में पशु नाले में फंस गया था जिसे वार्ड पार्षद गौ सेवको और निगम टीम के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाला गया.
बता दे कि वार्ड अंतर्गत बरातू होटल के पास नाले में एक बैल दो दिनों से फंसा हुआ था.सूचना पर पार्षद कुशल लोढ़ा मौके पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत हुए.आसपास के लोगो से चर्चा की सबके सुझाव सहयोग के साथ गौ सेवको और निगम को सूचना दी गई.2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार निगम जेसीबी व सबके सहयोग से बैल को सुरक्षित बाहर निकाला गया.इस कार्य की वार्डवासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की.पार्षद श्री लोढ़ा ने कहा कि पशु को सुरक्षित बाहर निकालने से उन्हें आत्मिक शांति मिली. इस कार्य में वार्डवासियों गौसेवकों व निगम टीम का पूरा सहयोग मिला.उन्होने सभी का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!