Uncategorized

महापौर ने फिर दिलाई विकास की सौगात:9 किमी लम्बे छाती-गागरा-कंडेल- देवपुर मार्ग हेतु 25.04 करोड़,गर्ल्स कॉलेज रोड एवं रिटेनिंग वाल निर्माण हेतु मिली 3.44 की प्रशासकीय स्वीकृति

महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव,वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, जिले क़े प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा,सांसद रुपकुमारी चौधरी क़े प्रति जताया आभार

महापौर रामू रोहरा ने धमतरी वासियो को विकास की दो और सौगात दिलाने मे सफल रहे हैँ.
श्री रोहरा ने बताया कि विधानसभा धमतरी अंतर्गत छाती-गागरा-कंडेल- देवपुर मार्ग लंबाई 9 किलोमीटर का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य हेतु 25.04 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति पर सहमति वित्त विभाग द्वारा प्रदान कर दी गई है. वहीं नगर निगम धमतरी अंतर्गत मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना दानीटोला स्कूल चौक से ट्रेंचिंग ग्राउंड, सीता कुंड तालाब होते हुए गर्ल्स कॉलेज तक सीसी रोड एवं रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य हेतु 3.44 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति पर सहमति वित्त विभाग द्वारा प्रदान कर दी गई है.उक्त मांग की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जिले क़े प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा सांसद रुपकुमारी चौधरी क़े प्रति आभार जताया है. उक्त स्वीकृति से क्षेत्र वासियो मे हर्ष का माहौल है. क्षेत्रवासियो ने महापौर श्री रोहरा का धन्यवाद ज्ञापित किया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!