Uncategorized

प्रभु श्री राम की भक्ति से मानव भवसागर से पार हो जाता है — कविता योगेश बाबर

बोदाछापर में रामधुनी का समापन अवसर पर उपस्थित रही जिला पंचायत वन सभापति

धमतरी। ग्राम बोदाछापर में तीन दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया अंतिम दिवस समापन अवसर की अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती कविता योगेश बाबर थी। उन्होने कहा कि आज पितृ का पावन पर्व है आज हम अपने पितरों को वर्ष भर के लिए विदाई देंगे आयोजन समिति द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा धार्मिक वातावरण एवं आपसी भाइचारा प्रेम सौहाद्र्र का निर्माण होता है.

श्रीमती बाबर ने ग्रामवासियों को आने वाले शारदीय नवरात्र पर्व की भी अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के इस अवसर पर राम नारायण ध्रुव सरपंच देवरी रूपचंद साहू कृष्ण साहू अर्जुन साहू भीखम साहू विक्रम तिवारी यमुना यादव रेखा ध्रुव ईश्वरी साहू पंच भुवन साहू रुपेश साहू पुरषोत्तम साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!