Uncategorized

धमतरी में स्वच्छता अभियान मे रिलायंस फाऊंडेशन,यूथ हॉस्टल और नगर पालिक निगम का संयुक्त प्रयास

बस स्टैंड में चलाया गया सफाई अभियान

धमतरी। आज नए बस स्टैंड में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें रिलायंस फाऊंडेशन,यूथ हॉस्टल, और नगर पालिक निगम धमतरी ने मिलकर भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य शहर को साफ बनाना और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है। सुबह 8 बजे से शुरू हुए इस सफाई अभियान में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, रिलायंस फाऊंडेशन के प्रतिनिधियों,यूथ हॉस्टल पदाधिकारी सहित स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया। जिन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के योगदान से संभव है। कार्यक्रम की विशेषता थी स्वच्छता शपथ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने शपथ ली। स्वच्छता अभियान के तहत, कार्यक्रम में विभिन्न सफाई गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कर्मचारियों और नागरिकों ने मिलकर बस स्टैंड, आस-पास की सड़कें, और अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। इस दौरान, कचरा एकत्र करने के लिए विशेष बैग का प्रयोग किया गया और प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। इसके साथ ही,रिलायंस फाऊंडेशन,यूथ हास्टल ने स्वच्छता के महत्व पर एक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया। बच्चों ने रंग-बिरंगी तख्तियाँ बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी मो शेर खान,रिलायंस फाऊंडेशन के मेंबर,यूथ हॉस्टल के सदस्य सहित चंद्रप्रकाश साहू,विश्वनाथ निर्मलकर, सुपरवाइजर धनेश सिन्हा,मुकेश साहू, आतिश मिश्रा अश्विनी राजपूत यशवंत पटेल राजेन्द्र नाग, जिनेन्द्र मार्कण्डेय, गिरवर सिन्हा,शेष नारायण पटेल,शकील अहमद, वाहन चालक फिरोज खान दीपक पद्मवार, टेकराम साहू, देवनाथ साहू, सफाई कर्मचारी राजू सोनी, नोहर साहू, बिशेषर,वीरेंद्र साहू, सुभाष साहू, राजू दुर्गे एवं अनिल नायक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!