महिला समाज एवं सखी निवास में श्री गणेश पूजन , आरती और प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन

गणेश उत्सव के पावन पर्व पर गणेश भगवान की दर्शनीय मूर्ति महिला समाज में सखी निवास के बालिकाओं द्वारा प्रतिस्थापित की गई है। प्रतिदिन सुबह और संध्या आरती एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होता है। विशेष रूप से मंगलवार के दिन सखी निवास के सभी बालिकाओं एवं महिला समाज के सदस्यों ने मिलकर महाप्रसादी वितरण , भजन संध्या और गेम्स के प्रोग्राम में सखी निवास बालिकाओं को सम्मिलित किया, उन्होंने बहुत हर्षोल्लास के साथ भजन गाया और महिला समाज भवन रंगोली से सज गया और दीप प्रज्वलन से से जगमगा उठा ।सखी निवास की बालिकाओं ने आकर्षक ,मनोरंजक और प्रेरणादायी गेम्स में भारती साहू ,गुलफिशा अहमद ,सानिया , कुंजाम,लक्ष्मी नेताम ,डेविड ध्रुव ,दामिनी विश्वकर्मा ने आकर्षक पुरस्कार प्राप्त किया। भजन गाकर और आकर्षक गरबा की प्रस्तुति देकर गणेश भगवान के प्रति अपनी भक्ति प्रदर्शित की ,सारा वातावरण भक्तिमय हो गया ।महिला समाज में स्थित सखी निवास में सारी सुविधाएं हैं और साफ सुथरा वातावरण होने के कारण ही सखी निवास की बालिकाओं ने गणेश भगवान की स्थापना की और पूरे 10 दिन भक्ति कर अपनी भारतीय संस्कृति को कायम रखा ।इस पावन अवसर पर महिला समाज के राजुला शाह, मोना शाह, सुषमानंदा,नलिनी सोनी, चंचल लुंकड़,नीलू लुणावत, जिगना बेन,गायत्री साहू सहित महिला समाज के अन्य सदस्य, कर्मचारी गण एवं सखी निवास की बालिकाओं ने आयोजन में अपनी सहभागिता प्रदान की। उक्त जानकारी मोना शाह
सचिव महिला समाज धमतरी ने दी है.