Uncategorized

पुष्पा देवी ठाकुर ने सार्थक के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन व शिक्षक दिवस

धमतरी। सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती पुष्पा देवी ठाकुर ने अपने जन्मदिन एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर सार्थक विद्यालय में सभी बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया और विद्यालय के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। पुष्पा देवी ठाकुर ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि संस्था के प्रयास से निश्चित तौर पर सारे बच्चे समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर देश का नाम रोशन करेंगे ऐसा मेरी ईश्वर से प्रार्थना है। इस अवसर पर समाजसेवी श्रीमती सरिता दोशी उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!