Uncategorized

ग्राम मरौद, जीजामगांव से हुआ भाजपा सिर्री मंडल सदस्यता अभियान का शुभारंभ, वरिष्ठों का हुआ सम्मान

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। शिक्षक दिवस पर सदस्यता अभियान शुभारंभ के मुख्य आतिथि निरंजन सिन्हा भाजपा बस्तर सह प्रभारी, अध्यक्षता- भानु चन्द्राकर भाजपा सिर्री मंडल प्रभारी, विशिष्ट अतिथियों मे पुष्पेन्द्र साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष, गौरव भोसले सदस्यता अभियान मंडल संयोजक, झागेश्वर ध्रुव पूर्व मंडी अध्यक्ष, बुधारू राम साहू, बिसेलाल साहू, माखन चन्द्राकर, प्रीतम साहू, सागर साहू एवं भाजपा के शक्ति केन्द्र प्रभारियों, ग्राम प्रभारियों के करकमलों संपन्न हुआ। अभियान का शुभारंभ करते हुए अध्यक्षता कर रहे भानु चन्द्राकर ने बताया हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पहली ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्तागण चुनाव अभियान की तरह काम करके सबको कार्यकर्ता बनाते हैं और अपनी कड़ी मेहनत से पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक सफऱ कराने मे सबसे बड़ा योगदान देते है।

विशिष्ट अतिथि पुष्पेन्द्र साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा हर बूथों में जो लक्ष्य मिला है उसे सिर्री मंडल में हमेशा की तरह अग्रणी रहकर सदस्यता अभियान को पूरा करना है, कार्यक्रम में दोनों जगह सागर साहू ने सदस्यता अभियान आन लाइन कैसे करना है उसका जानकारी दिये, अभियान का मरौद मे संचालन रामचंद देवांगन आभार बुधारूराम साहू ने किये उसी प्रकार जीजामगांव मे संचालन शुभम मानिकपुरी एवं आभार अरूण साहू ने किया। इस अवसर पर बड़ी संक्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!