Uncategorized

चंद महीनों में ही सडऩे लगे निगम के हाथ रिक्शे

नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा ने गुणवत्ताविहीन रिक्शा क्रय करने के आरोप

धमतरी । नगर निगम में लगातार भ्रष्टाचार के आरोप विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे है। पूर्व में निगम नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा व पार्षद प्राची सोनी ने पूर्व में खरीदे गए रिक्शा में भी गुणवत्ता पर ध्यान न देते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। उन्होने नवम्बर 2022 में निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर निगम द्वारा खरीदे गए 20 नग हाथ रिक्शा के गुणवत्ताहीन होने व जांच कराने की मांग की थी। नरेन्द्र रोहरा ने बताया कि वर्तमान में रिक्शे खराब हो चुके है। रिक्शे में लगे लोहे की चादर सड़ रही है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि रिक्शा खरीदी में गुणवत्ता को नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार किया गया है।

श्री रोहरा ने कहा कि निगम हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। वार्डो में विकास कार्य ठप्प है। विकास के कई बड़े प्रोजेक्ट स्वीकृति के आभाव में फाईलों तक ही सीमित है। सामान्य सभा की बैठक कराने में निगम हमेशा पीछे रहती है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!