Uncategorized

प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल गंगरेल बांध पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण है अत्यंत आवश्यक

बजट में शामिल होने के बाद भी नहीं मिल पाई अम्बेडकर चौक से रुद्री मार्ग चौड़ीकरण की स्वीकृति

बढ़ते व्यापार, पर्यटकों की संख्या के चलते बढ़ता जा रहा यातायात का दबाव और हादसे

धमतरी। पिछले कुछ समय से शहर के कुछ प्रमुख मार्गो की स्वीकृति शासन से मिली है, लेकिन एक मार्ग अम्बेडकर चौक से रुद्री मार्ग चौड़ीकरण को स्वीकृति नही मिल पाई है। बजट में शामिल होने के बाद भी उक्त मार्ग की स्वीकृति अटक गई है। जबकि उक्त सड़क का चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक माना जा रहा है।
बता दे कि पिछले कुछ सालों में शहर का व्यापार अम्बेडकर चौक से रुद्री तक काफी तेजी से बढ़ा है। कई नये दुकाने खुली है साथ ही उक्त मार्ग में कई नई कालोनियां विकसित हुई है। लोगों का निवास बढ़ा है। ऐसे में वर्तमान में रेसिडेंसियल और कमर्शियल दृष्टि से भी अम्बेडकर चौक से रुद्री तक मार्ग काफी महत्वपूर्ण हो गया है। उक्त क्षेत्र में जमीन के भाव भी काफी बढ़े है और डिमांड में है। ऐसे में रुद्री रोड पर यातायात का दबाव काफी बढ़ा है। विशेषकर छुट्टियों और विशेष मौको पर प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल गंगरेल बांध में हजारों पर्यटकों का आगमन होता है। ऐसे में यातायात का दबाव और बढ़ जाता है। चूंकि रुद्री के बाद गंगरेल तक सिंगल रोड है जिससे यातायात का दबाव बढऩे पर सड़क हादसों का खतरा काफी बढ़ जाता है। लगातार हादसे हो भी रहे है। ऐसे में उक्त मार्ग को चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक हो गया है।
वार्डवासियों की है आपत्ति
बता दे कि जैसे ही अम्बेडकर चौक से गंगरेल पहुंच मार्ग के चौड़ीकरण की चर्चा शुरु हुई उक्त मार्ग के निवासी और दुकानदारों ने इसका विरोध भी शुरु कर दिया दरअसल चौड़ीककरण हेतु हुए सर्वे में कई दुकान और घर कई फीट तक चौड़ीकरण की जद में आ रहे थे। जिससे उक्त व्यापार और निवास दोनो प्रभावित हो सकता था। ऐसे में स्थानीय निवासियों और व्यापारियों द्वारा इसका विरोध शुरु किया गया। जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी बातों को रखा। इन्ही बातों के बीच जब सीएम ने सड़को की स्वीकृति की घोषणा की तो उक्त सड़क निर्माण इसमें शामिल नहीं थी। ऐसे में अब लगने लगा है कि चौड़ीकरण कार्य ठंडे बस्ते में जा रहा है। इससे शहर विकास का यह अहम कार्य पिछड़ सकता है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!