Uncategorized

संकल्प के साथ लक्ष्य होगी पूरी – उमेश साहू

गंगरेल मंडल में हुई भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत

धमतरी। उमेश साहू अध्यक्ष भाजपा गंगरेल मंडल धमतरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश जिले स्तर में सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। उसी कड़ी में भाजपा गंगरेल मंडल में भी सदस्यता अभियान की शुरुआत मुख्य वक्ता पिंकी शिवराज शाह पूर्व विधायक सिहावा राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा, नगर निगम धमतरी के पूर्व महापौर श्रीमती अर्चना चौबे,मंडल के प्रभारी चेतन हिंदूजा और मंडल के संयोजक ऋषभ देवांगन की उपस्थिति के साथ सोरम के यादव भवन में संपन्न हुई। अध्यक्ष उमेश साहू ने कहा कि भाजपा गंगरेल मंडल को जिला नेतृत्व के आधार पर जो भी लक्ष्य मिला हुआ है उसको सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा। केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में विष्णु देव सरकार के नेतृत्व आधार पर गंगरेल मंडल लगातार प्रगति की ओर है,और इस मंडल के रहवासी भाजपा के ऊपर पूरा विश्वास जता रहे हैं जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण लोकसभा चुनाव में दिखा,और इतिहास में पहली बार गंगरेल मंडल को विजय श्री मिली,यह पूरे कार्यकर्ताओं का कठिन परिश्रम के साथ कार्यकर्ताओं की ही जीत है, और आगे भी हम इस प्रगति और जीत को बनाए रखेंगे। आगे मंडल के प्रभारी चेतन हिंदूजा, मंडल के प्रभारी ऋषभ देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे की भाजपा के कार्यकर्ता कभी भी व्यक्ति निष्ठ नहीं होते भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा दलनिष्ठ होते हैं और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल में भी लगातार अपनी सदस्यता बढ़ाते हुए अनेक कामयाबियों को हासिल करने में सफल हो रहे है साथ ही लगातार इस मंडल में युवाओं की भूमिका मातृशक्तियों की भूमिका, बहनों की भूमिका का बढऩा भाजपा के प्रति दृढ़ कर्तव्य निष्ठा को प्रदर्शित करती है ऐसे कार्यकर्ताओं को मेरा सलाम है। पूर्व महापौर अर्चना चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को लेकर बहुत सजग है भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही देश के भीतर महिला स्व सहायता समूह बनाकर महिलाओं को सक्षम,शिक्षित और जागरूक करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की शुरुआत हुई है। पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीज का त्यौहार भी बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है उसके बाद भी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भाजपा के प्रति दृढ़ निष्ठा को दर्शाती है भाजपा का जो ध्येय एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र जिसके कारण आज भाजपा पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना रही है। भाजपा सिर्फ सत्ता हासिल करने राजनीति नहीं करती बल्कि देश को सुरक्षित रखने के साथ देश को पूरे विश्व में एक अलग नेतृत्व करने वाली देश के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम करने वाली पार्टी है। कार्यक्रम का आभार मंडल के मंत्री टिकेश्वर देवांगन और सरपंच नंदिनी साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री नरेश यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुष्यंत सिन्हा ,चेतन साहू, ईश्वर साहू, हेमंत साहू, मायाराम यादव ,विशाल देवांगन ,अजय गार्डिया, राहुल विश्वकर्मा ,धीरेंद्र सिंह,मनीराम, महेश सविता ,मोहित साहू भूपेंद्र साहू के साथ अनेक कार्यकर्ता, उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!