Uncategorized

नि:शुल्क कोचिंग क्लास एवं कैरियर मार्गदर्शन शिविर का समापन

उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिला 50 ग्राम चांदी का मेडल

शैलकुमारी साहू समाजसेवा की बनी मिसाल,स्वयं के दो डिसमिल जमीन में निर्मित निवासरत मकान को किया समाज को दान

परिक्षेत्र साहू समाज मौरीखुर्द द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दहदहा में संचालित सर्व समाज के बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग क्लास एवं कैरियर मार्गदर्शन शिविर का 28वें दिवस बच्चों के कार्यानुभव,उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान, समाज सेवा हेतु दानवीर भामाशाह सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ l इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगण रागिनी मिश्रा उपपुलिस अधीक्षक धमतरी, अवनेंद्र साहू जिलाध्यक्ष साहू संघ धमतरी,तोरणलाल साहू जिला उपाध्यक्ष,गौकरण साहू जिला उपाध्यक्ष साहू संघ व उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, लीलाराम साहू जिला सचिव राधेश्याम साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ कुरुद, रमेशर साहू तहसील उपाध्यक्ष कुरुद,परिक्षेत्र अध्यक्ष कमलेश साहू, रोहित साहू,गिरधारी साहू ने विद्यार्थियों को कोचिंग क्लास एवं कैरियर मार्गदर्शन में शिक्षकों, अधिकारियों,मोटीवेटर द्वारा सफलता के लिए बताए व सीखें गए टिप्स का उपयोग करने के साथ ही सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण कर स्वप्रेरित होकर अध्ययन-अध्यापन,मोबाइल एवं सोशल मीडिया से नुकसान एवं फायदे,अपने राष्ट्र के प्रभुता,संस्कृति के प्रति समर्पण, माता-पिता,परिवार,समाज के प्रति सम्मान,महापुरुषों के जीवनी पढ़ना एवं उससे प्रेरणा लेना, सीपीआर ट्रेनिंग,यूपीएससी परीक्षा एवं आवश्यक तैयारी संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर मोटिवेट किये l उप पुलिस अधीक्षक धमतरी रागिनी मिश्रा ने पूरे धमतरी जिले में साहू समाज द्वारा चलाए जा रहे कोचिंग क्लास,कैरियर गाइडेंस एवं समर कैंप की सराहना किये और आयोजन के लिए धन्यवाद प्रेषित किये.कार्यक्रम में दो उत्कृष्ट प्रतिभाशाली विद्यार्थी गौरव एवं नेहा को 50ग्राम चांदी एवं तेरह विद्यार्थियों को 12ग्राम चांदी का मेडल तथा शेष प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह,श्रीफल,प्रशस्ति पत्र एवं श्रीमद्भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया. समाजसेवा करने वालें ग्रामीण अध्यक्षों के साथही सामाजिक भवन हेतु निर्माण सामग्री,कर्मा माता एवं जगन्नाथ स्वामी का मूर्ति एवं अर्थदान करने वाले दानवीरों का भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया l इसी क्रम में ग्राम कुहकुहा निवासी शैलकुमारी साहू जिन्होंने स्वयं के दो डिसमिल जमीन पर निर्मित निवासरत मकान समाज को दान करने वाली का भी भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया l सर्व समाज के बच्चों हेतु निशुल्क कोचिंग क्लास एवं कैरियर मार्गदर्शन शिविर में तन-मन-धन के साथ अपना योगदान देने वाले गोविंद साहू,डाकेश्वर,कामेश्वरी ध्रुव,होमेंद्र,प्रदीप,बीना,रोशनी ढालेश्वरी,लेषकुमारी,संजय, अन्नपूर्णा,कुंदन,मोहनीश आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का प्रतीक चिन्ह,प्रशस्ति पत्र श्रीफल, श्रीमद्भागवत गीता,से सम्मानित किया गया. दिन भर चले कार्यक्रम में बच्चों ने समर कैंप के अनुभव सुनाने के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिए .माता-बहनों ने भी लोकगीतों में नृत्य की प्रस्तुति दिए.कुहकुहा निवासी टिकेंद्र साहू द्वारा 10वी एवं 12वी में छत्तीसगढ़ के टॉप टेन में स्थान बनाने वाले मौरीखुर्द परिक्षेत्र के विद्यार्थियों को 21हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई l मौरीखुर्द परिक्षेत्र द्वारा 10वी,12वी के राज्य मेरिट सूची में आने पर 500ग्राम चांदी का मेडल देने की घोषणा संबंधित परिक्षेत्र अध्यक्ष पोषण साहू ने की.समर कैंप में आने वाले सर्व समाज के विद्यार्थियों में से जो राज्य मेरिट लिस्ट में स्थान बनाएगा उनको 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि जिला साहू संघ धमतरी की ओर से देने की घोषणा भी की गई l गौकरण साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी द्वारा परिक्षेत्र भवन के अहाता निर्माण हेतु 2 लाख रूपये देने की घोषणा की गई l इस अवसर पर मौरीखुर्द परिक्षेत्र अध्यक्ष पोषण साहू, गौतम साहू, लखन साहू,कोषाराम,तीरथ, किशोर,श्यामाचरण,केजू, मानिक,किशोर,उत्तम,संजय, सनत,ठाकुरराम,कन्हैया, सोमप्रकाश,आशाराम,हीरेंद्र, चंद्रकुमार,सुंदर,लक्ष्मी, वसुंधरा,तृप्ति,ग्रामीण अध्यक्ष हरिनारायण,संजय,ऐवन, सूर्यभान,कुंजूराम,बसंत, महेत्तरुराम मोहन देवनारायण, केशव,भन्नूलाल,बसंत,भारत, प्रेमशंकर,कोमल,देवलाल, बुधराम,विभीषण,रोहित, अलख,गुलाब,भेखुराम,राजेश, कृपा,विष्णु,गोपाल के साथ परिक्षेत्र एवं ग्रामीण पदाधिकारी, माताएं-बहनें,ग्रामीणजन,शिक्षक एवं विद्यार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!