Uncategorized

बढ़े हुए लक्ष्य को बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाकर किया जायेगा पूरा – रामू रोहरा

भाजपा के महासदस्यता अभियान के तहत धमतरी जिले का भी 20 प्रतिशत बढ़ा लक्ष्य, 29 को जिले में चलेगा बूथ स्तर पर मेगा अभियान

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने धमतरी जिला सदस्यता अभियान में है दूसरे स्थान पर, नया लक्ष्य भी कार्यकर्ताओं की मेहनत से होगा पूरा
धमतरी। भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश व धमतरी जिले को भी लक्ष्य दिया गया है। जिले में लक्ष्य को पूरा करने भाजपा का बूथ स्तर के कार्यकार्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिससे जिला लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है।
इस संबंध में भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू जगदीश रोहरा ने चर्चा के दौरान बताया कि भाजपा प्रदेश प्रभारी नीतिन नबीन ने सदस्यता अभियान के संबंध में प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की बैठक ली जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा दिये गये नये लक्ष्य की जानकारी दी गई। जिसके तहत प्रदेश के सभी जिलो में सदस्य बनाने के लक्ष्य को 20 प्रतिशत बढ़ाया गया है। धमतरी जिले के संबंध में उन्होने ने बताया कि जिले में सदस्यता अभियान सफलता पूर्वक आगे बढ़ रहा है। पूर्व में मिले लक्ष्य को 80 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। इस प्रकार धमतरी जिला सदस्यता अभियान में प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दूसरे स्थान पर बना हुआ है। अब वर्तमान में 20 प्रतिशत अतिरिक्त सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। जिस पर नई ऊर्जा व दुगुने जोश के साथ कार्य किया जायेगा। इस संबंध में धमतरी जिला सदस्यता अभियान संयोजक महेन्द्र पंडित द्वारा सभी बूथ अध्यक्षों व पदाधिकारियों की बैठक लेकर रुपरेखा तैयार किया गया है। जिले में 29 सितम्बर को हर बूथ में मेगा सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान सार्वजनिक रुप से होगा। जिसमें पुराने लक्ष्य के साथ ही नये लक्ष्य को भी पूरा करने की दिशा में कार्य होगा। उम्मीद है कि 10 अक्टूबर तक धमतरी जिला महासदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा कर लेगी। श्री रोहरा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को सफल बनाने जुटा हुआ है। कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों व सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाकर जनता को भाजपा से जोड़ रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!