Uncategorized

जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में सार्थक स्कूल के विशेष बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

जिला प्रशासन धमतरी द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सार्थक मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
सार्थक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का पूरे उत्साह, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ अभ्यास किया। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के आयोजकों एवं योग प्रशिक्षकों ने सार्थक स्कूल के बच्चों द्वारा किए गए अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण योगाभ्यास की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने बच्चों के आत्मविश्वास, एकाग्रता और सहभागिता की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं.इस अवसर पर सभी ने नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर संस्था की सचिव श्रीमती स्नेहा राठौड़ तथा प्रशिक्षक देविका दीवान, काजल रजक एवं कौशिल्या यादव ने साथ में योगाभ्यास कर बच्चों की हौसला अफज़ाई की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!