Uncategorized

गायत्री परिवार के गृहे गृहे यज्ञ अभियान के पहले दिन दो हजार परिवारों में हुआ यज्ञ

धमतरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा विश्व कल्याण के लिए बुद्ध पूर्णिमा के पर्व पर पूरे देशभर में 23 से 26 मई तक चार दिनों में गृहे गृहे यज्ञ अभियान चलाया जाएगा। देशभर में 24 लाख परिवारों में एवं छग में दो लाख परिवारों में यज्ञ करने का लक्ष्य रखा गया है। धमतरी जिले के पांचों विकासखंड धमतरी, कुरुद, मगरलोड, नगरी एवं भखारा ब्लाक में 10 हजार परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दिवस लगभग दो हजार परिवारों में यज्ञ संपन्न हुआ। आगामी तीन दिनों तक और यह अभियान जारी रहेगा।

जिले भर से हजारों गायत्री परिजन अपने अपने क्षेत्रों में गुरु देव के अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। जिसमें जिला समिति से धनवंतरी नाग एवं सदस्यगण, पांचों ब्लाक समन्वयक गण, उगेश बंसोर, बंशीलाल यदु, टीकाराम साहू, कमल साहू, राम कुमार सामर्थ, इकाई प्रमुख, प्रज्ञा मण्डल, महिला मण्डल, युवा मण्डल, शक्तिपीठ के पदाधिकारी गण सभी का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!