Uncategorized

सुलभ शौचालयों का नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योंति हरख जैन ने किया निरीक्षण, वार्ड क्रमांक 1 में बनेगा पचरी


भखारा। भखारा भठेली में स्थित नगर पंचायत के विभान सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण में ज्योति हरख जैन, विष्णु साहू पार्षद गण छबि लाल निर्मलकर,झम्मन लाल साहू, भूपेश्वरी चंदेल, परदेशी कंवर आदि सहित वार्ड वासी शामिल थे। सुलभ शौचालय के बदहाल होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। निरीक्षण के दौरान शौचालय की सफाई, जल आपूर्ति, और रख-रखाव से जुड़ी कई खामियां पाई गई। जिसे देख ठेकेदार और नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र प्रारंभ करने निर्देश दिए। वार्ड 1,2,7 के पब्लिक टॉयलेट का मेंटेनेंस कार्य चल रहा है।पब्लिक शिकायत पर निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया गया।सफाई केयर टेकर नीलकंठ , झम्मन लाल एवं ठेकेदारों को भी व्यवस्था सुधारने कड़ाई से निर्देशित किया गया। स्वच्छता रोस्टर का पालन करने कहा गया। वार्ड एक के आमा डबरी तरफ पचरी निर्माण हेतु शीघ कार्य करने निर्देशित किया गया।वार्ड वासियों को तालाब डबरी में प्लास्टिक,अन्य कचरा नहीं फेकने की अपील की गई। स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया गया। उल्लेखनीय है कि डबरी कुछ दिन पूर्व ही साफ कराया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!