Uncategorized

अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की महान महिला थी-ज्योति हरख जैन

शासकीय औ‌द्योगिक प्रशिक्षण संस्था भखारा में मनाई गई अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती

शासकीय औ‌द्योगिक प्रशिक्षण संस्था भखारा में अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य, अधिकारी,कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति हरख जैन नपं अध्यक्ष के साथ विशिष्ट अतिथियों में विष्णु साहू (उपाध्यक्ष), हरख जैन (विधायक प्रतिनिधि), दुलार सिन्हा (समाजसेवी), श्रीमती गौतमी पटेल, हितेन्द्र साहू, छबीलाल निर्मलकर एवं श्रीमती अंजू साहू (पार्षद), नगर पंचायत भखारा शामिल हुए। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन, सामाजिक कार्यों, न्यायप्रिय शासन, और नारी सशक्तिकरण प्रकाश डाला.मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति हरख जैन ने कहा अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की वह महान महिला थीं, जिन्होंने विधवा होते हुए भी न केवल कुशल प्रशासन चलाया, बल्कि धर्म और समाज सेवा में भी अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।विष्णु साहू ने अहिल्याबाई के सामाजिक सुधारों और नारी सशक्तिकरण में योगदान की चर्चा की, वहीं मुख्य वक्ता दुलार सिन्हा ने उनके द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर सहित 400 से अधिक धार्मिक स्थलों के निर्माण-पुनर्निर्माण, जल संरचनाओं और शिक्षण संस्थाओं के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए हरख जैन (विधायक प्रतिनिधि) ने अहिल्याबाई की प्रेरणा से जल संरक्षण जैसे समसामयिक मुद्दों पर कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन करते हुए प्राचार्य सौरभ व्योमेश साव ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा,अहिल्याबाई होलकर का जीवन प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!