Uncategorized

धुनादास मंदिर प्रांगण में गायत्री परिवार मुजगहन द्वारा किया गया रुद्राभिषेक

भगवान शंकर की कृपा प्राप्त करने उनके गुणों एवं चरित्र को जीवन में करे धारण-दीलिप नाग

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम मुजगहन के ग्राम देवता धुनादास मंदिर प्रांगण में गायत्री परिवार द्वारा भगवान शंकर का विधिवत पूजा अर्चना कर पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शंकर का रुद्राभिषेक कर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना किया गया।
यज्ञाचार्य गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन धनवंतरी नाग ने बताया कि भगवान शंकर की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने, अपने जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति, जीवन की कठिनाईयों के समाधान के लिए भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया जाता है।।जो व्यक्ति भावना पूर्वक 108 बेल की पत्तियां भगवान शिव को समर्पित करते हैं,उनको तीन जन्मों की पापों से मुक्ति मिलती है। जीवन की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस अवसर पर जिला समन्वयक दिलीप नाग ने कहा कि भगवान शंकर की कृपा प्राप्त करने के लिए भगवान के गुणों एवं चरित्र को जीवन में धारण कर उसके अनुसार आचरण करना चाहिए। इस अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ से लाये ग ए पवित्र गंगाजल को मंत्रों के साथ सबके सुखद जीवन की कामना के साथ अभिसिंचित किया गया। इस अवसर पर ग्राम मुजगहन के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू एवं नव निर्वाचित सरपंच होमेश्वर साहू को श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित भक्त जनों के लिए खीर पुड़ी प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। यज्ञ संचालन वरिष्ठ परिजन धनवंतरी नाग एवं डॉ पूनम साहू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनवंतरी नाग, दिलीप नाग, भागवत सिन्हा,होमेश्वर साहू, डॉ पूनम साहू, संतराम साहू, ओम प्रकाश नाग, गोविंद सिन्हा, छबिलाल साहू, श्रीमती डामिन नाग,डिलेश्वरी सिन्हा, चित्र लेखा सिन्हा, टेमेश्वरी साहू, राधिका साहू, रेशमा साहू, महिला मण्डल शिव परिवार, सहित बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
विनीत
दिलीप नाग धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!