Uncategorized

भगवान शंकर सकल ब्रह्मांड के महानायक है – कविता योगेश बाबर

महाशिवरात्रि पर ग्राम पोटीयाडीह में श्री अमरेश्वर महादेव मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियो द्वारा मेला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पोटीयाडीह में श्री अमरेश्वर महादेव मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में तीन दिवसीय भजन गायन एवं भव्य मेला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के द्वितीय दिवस अतिथि के रूप में कविता योगेश बाबर ने अपनी उपस्थिति प्रदान की द्वितीय दिवस पूजा हवन एवं महा जलाभिषेक का कार्यक्रम हुवा तत पश्चात महाप्रसादी के रूप में विशाल भंडारा का आयोजन समिति द्वारा रखा गया था इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर ने अमरेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया पश्चात समिति द्वारा संचालित भंडारे में सहयोग प्रदान किया एवं भक्तों को भोजन प्रसादी का वितरण किया एवं वहाँ उपस्थित समस्त शिव भक्तों को कहा कि भगवान भोलेनाथ शिव शंकर की कृपा दृष्टि आप सभी पर बनी रहे एवं उनके आशीर्वाद से क्षेत्र में ख़ुशहाली एवं समृद्धि आए कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से समिति के राजीव गोस्वामी शिव शंकर साहू डिगेश्वर सिन्हा अंकुर गोस्वामी ईश्वर साहू दीन बंधु देवांगन चंद्रकांत देवांगन गोपेश्वर साहू सुंदर साहू वीरेंद्र साहू गजेंद्र साहू जनक सिन्हा एवं समिति के संयोजक नरेंद्र पुरी गोस्वामी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!