Uncategorized

सीएमएचओ डॉ. अरुण टोडर व सिविल सर्जन डॉ. आदित्य सिन्हा का जिला औषधि विक्रेता संघ ने किया स्वागत अभिनन्दन

टीबी मरीजों के लिए केमिस्टों से कम से कम 500 रुपये की फूड किट उपलब्ध कराने की अपील

धमतरी। जिले में स्वास्थ्य विभाग में नई जिम्मेदारियां संभालने वाले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अरुण टोडर तथा नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. आदित्य सिन्हा का जिला औषधि विक्रेता संघ धमतरी ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। संघ ने दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और बेहतर गति मिलने का विश्वास जताया।
सीएमएचओ डॉ. अरुण टोडर के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एडीसी संजय राजपूत सहित जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संघ ने डॉ. टोडर के सफल और यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

इसी अवसर पर जिला औषधि विक्रेता संघ ने नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. आदित्य सिन्हा को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके सेवाभाव और प्रशासनिक अनुभव से स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊर्जा मिलेगी। संघ ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी केमिस्टों से विशेष सहयोग की अपील भी की गई। विभाग ने कहा कि टीबी मरीजों के पोषण सहयोग के लिए प्रत्येक केमिस्ट कम से कम 500 रुपये मूल्य की एक फूड किट उपलब्ध कराने में सहभागिता निभाए। संघ ने सभी औषधि विक्रेताओं से इस सामाजिक अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर एडीसी संजय राजपूत, जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजेश साहू, सचिव राकेश साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश डे, तथा मनीष नाहर, रूपेंद्र साहू, चंद्रदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!