धमतरी पुलिस का सायबर सुरक्षा महाअभियान: वरिष्ठ नागरिकों सहित जिले भर में आमजन को सिखाए सायबर ठगी व डिजिटल अरेस्ट से बचाव के गुर
एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस का सायबर जागरूकता अभियान; इनडोर स्टेडियम से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचलों तक जन-जागरूकता की लहर

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी सायबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत, धमतरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले भर में वृहद सायबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत इनडोर स्टेडियम (आमातालाब रोड, धमतरी) में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों को सायबर अपराधों के बदलते तौर-तरीकों के प्रति सतर्क किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने नागरिकों को संबोधित करते हुए वर्तमान में तेजी से बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड, एटीएम क्लोनिंग, ओटीपी शेयरिंग से होने वाले फ्रॉड, फर्जी लॉटरी, लोन एप तथा सोशल मीडिया हैकिंग जैसी वित्तीय व ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस या जांच एजेंसी वीडियो कॉल पर किसी को “डिजिटल अरेस्ट” नहीं करती, अतः ऐसे कॉल आने पर घबराएं नहीं बल्कि तत्काल पुलिस को सूचित करें। साथ ही, अनजान व्यक्तियों के साथ अपनी बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड व ओटीपी कभी साझा न करने की अपील की गई।
जिले भर के थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चला सघन जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार धमतरी जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी प्रभारियों व पुलिस बल द्वारा अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के गांवों, साप्ताहिक बाजारों, स्कूलों और चौक-चौराहों पर चौपाल लगाकर नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं को सायबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया जिसमे.कोतवाली क्षेत्र: साल्हेवार पारा, कोष्टापारा आजाद चौक, ब्राह्मण पारा सुभाष चौक में जागरूकता दी गई।अर्जुनी: ग्राम पंचायत बोड़रा में ग्रामीणों को सायबर सुरक्षा के नियम बताए गए।रुद्री: रुद्री चौक, ग्राम बेलतरा, सोरम एवं पॉली कॉलेज के पास युवाओं व नागरिकों को सतर्क किया गया।भखारा: ग्राम पंचायत गुजरा में कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी गई। बिरेझर: ग्राम कोड़ेबोड़ में ग्रामीणों को विभिन्न सायबर फ्रॉड से बचने हेतु जागरूक किया गया। करेली बड़ी चौकी: चौकी के सामने एवं ग्राम कुण्डेल में 300 से अधिक नागरिकों की उपस्थिति में वृहद चौपाल लगाई गई। केरेगांव: ग्राम बासीखाई, सियारीनाला एवं मगरूमनाला में जन-जागरूकता फैलाई गई.अकलाडोंगरी: ग्राम कोहका, कोलियारी एवं चिखली में शिविर आयोजित किए गए।नगरी: बैंक ऑफ बड़ौदा, बजरंग चौक, राजाबाड़ा नगरी, फॉरेस्ट ऑफिस, लाइन पारा एवं ग्राम सांकरा में सघन अभियान चलाया गया।
सिहावा: ग्राम सेमरा में ग्रामीणों को सुरक्षा टिप्स दिए गए।दुगली: ग्राम तालपारा, केवापथा, दुगली एवं खैरभरी में ग्रामीणों को जागरूक किया गया मेचका: साप्ताहिक बाजार तुम्डीबाहर में हाट-बाजार पहुंचे लोगों को समझाइश दी गई। बोराई: बैरियर नाका बोराई में राहगीरों एवं वाहन चालकों को सायबर सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया। खल्लारी: ग्राम आमाबाहर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिसगांव में विद्यार्थियों व ग्रामीणों को जानकारी दी गई।