Uncategorized

रक्त वीरों को सड़क सुरक्षा के लिये हेलमेट प्रदान करना अनुकरणीय पहल – ओंकार साहू

तहसील साहू समाज मगरलोड के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन


धमतरी। विधायक ओंकार साहू ने मगरलोड तहसील साहू समाज के वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि समाज के विकास का सफर एक लंबी और निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसके लिये शिक्षा एक महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने आगे कहा कि आज सभी समाज नशा मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और अपने समाज के विकास के लिए शिक्षा को एक महत्वपूर्ण साधन मान कर काम हैं। इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के माध्यम से तहसील साहू नें रक्त वीरों का सम्मान कर और उन्हें सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट उपहार में प्रदान किए साथ में मातृ शक्तियों ने छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंच की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू , कुरुद के पूर्व विधायक लेख राम साहू जिला साहू संघ के अध्यक्ष अवनेंद साहू , डिहु राम साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड , वीरेंद्र साहू , मोना डेमू साहू , लिलेश साहू , सुरेश साहू , तोषण साहू , यशवंत साहू , लालाराम साहू , गोपाल साहू , राधेश्याम साहू, कामता प्रसाद साहू, कवल साहू , रोहित साहू , भोजराम साहू , रेखा साहू, झाड़ू राम साहू , जितेंद्र साहू , विनीता साहू डुमेश्वरी साहू , यमुना साहू , मीना साहू राखी साहू, चंद्रहास साहू, पोमीन साहू , मानिक साहू, भूषण साहू, गोवर्धन साहू साथ में हजारों की संख्या मातृशक्ति व समाज जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!