Uncategorized
सेजेस भखारा में मनाया गया योग दिवस

भखारा। भ खारा भठेली नगर पंचायत में योग दिवस सेजेस शाला भखारा में संपन्न हुआ। भखारा भठेली के अध्यक्ष ज्योति हरख जैन उपाध्यक्ष विष्णु साहू पार्षद गण प्राचार्य आर के गंजीर सहित शिक्षक गण नागरिक गण कर्मचारी गण स्कूली बच्चों शिक्षक गणों ने योग कर जीवन को निरोगी सुखमय बनाने के टिप्स लिए। योग प्रशिक्षिका दामिनी डॉली यादव एवं चंद्रशेखर देवांगन ने योग सिखाया। अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने योग को जीवन को अपनाने का आवाह्न किया। हरख जैन ने योग को आरोग्य का सरल रास्ता बताया। रामगोपाल देवांगन ने समाधान के लिए योग को अपनाने का सुझाव दिया। विष्णु साहू ने हर समस्या के समाधान में योग का महत्व बताया।ईश्वर साहू ने तन मन से योग अपनाए जाने का बल दिया।प्राचार्य ने आभार व्यक्त किया।ट्रेनर का सम्मान किया गया।शिक्षक गोस्वामी ने संचालन किया।
