Uncategorized

केरेगांव पुलिस द्वारा तीन गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार

वर्ष 2024 के मारपीट प्रकरण में न्यायालय में पेश नहीं हो रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।इसी तारतम्य में थाना केरेगांव पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी करते हुए अप.क्र. 54/24 धारा 296 बी, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में कार्यवाही की गई। उक्त प्रकरण वर्ष 2024 के मारपीट से संबंधित है, जिसमें आरोपीगण न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए जाने के बावजूद न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे।थाना केरेगांव पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की तामिली करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.गिरफ्तार आरोपी कल्याण सिंह बंजारे, पिता रामसाय बंजारे, 60 वर्ष, निवासी ग्राम सलोनी, थाना केरेगांव, जानकी बाई बंजारे, पति कल्याण सिंह बंजारे, 50 वर्ष, निवासी ग्राम सलोनी, थाना केरेगांव, ओंकार बंजारे, पिता कल्याण सिंह बंजारे, 32 वर्ष, निवासी ग्राम सलोनी, थाना केरेगांव शामिल है.
धमतरी पुलिस द्वारा बताया गया कि माननीय न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है तथा आगे भी ऐसे आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाती रहेगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!