Uncategorized

नगर निगम के संसाधनों का दुरुपयोग कर निजी भूमि को पाटने में वाहनों क़े प्रयोग का लगा आरोप

नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन क़े साथ पार्षदो ने की आयुक्त से शिकायत

नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के पार्षद जहाँ शहर की सफाई व्यवस्था और मलबा उठाने की समस्या को लेकर लगातार गुहार लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग निजी भूमि में मलबा पाटने के कार्य में व्यस्त नजर आ रहा है।
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री दीपक सोनकर जी ने कहाँ की आज नगर निगम क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ इतवारी बाजार के पास स्थित सोनकर चिकन सेंटर के पीछे की निजी भूमि में नगर निगम द्वारा लगातार मलबा डाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से निगम के वाहन इस निजी भूमि में मलबा डंप कर रहे हैं।
नगर निगम लंबे समय से पेट्रोल व डीजल की कमी से जूझने की बात कहता रहा है, जिसके कारण कई वार्डों में सफाई और मलबा उठाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद यदि निगम के संसाधनों का उपयोग निजी भूमि में मलबा डालने के लिए किया जा रहा है, तो यह गंभीर सवाल खड़े करता है।

इस गंभीर मामले को लेकर आज उपनेता प्रतिपक्ष सत्येंद्र देवांगन विशु, पार्षद सुमन सोमेश मेशराम ने निगम के संसाधनों का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए नगर निगम आयुक्त को इसकी शिकायत की।
और मांग करते हुए कह्ना की नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा है कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी निष्पक्ष जांच हो और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!