Uncategorized

स्वतंत्रता दौड़ में प्रतिभागियों के साथ महापौर जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने लगाई दौड़

यह आज़ादी हमारा गौरव और जि़म्मेदारी भी है, इसे सुरक्षित रखना, संवारना और आने वाली पीढिय़ों तक पहुँचाना हर देशवासी का कर्तव्य है - रामू रोहरा


धमतरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भव्य स्वतंत्रता दौड़ में आज नगर पालिक निगम के महापौर रामू रोहरा जोश और उमंग के साथ शामिल हुए। तिरंगे झण्डे के साथ प्रतिभागियों के साथ दौड़ते हुए महापौर ने शहरवासियों में देशप्रेम का संदेश दिया। रामू रोहरा ने कहा कि, स्वतंत्रता हमें यूँ ही नहीं मिली है, इसके लिए हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। यह आज़ादी हमारा गौरव भी है और जि़म्मेदारी भी। इसे सुरक्षित रखना, संवारना और आने वाली पीढिय़ों तक पहुँचाना हर देशवासी का कर्तव्य है। आज की यह स्वतंत्रता दौड़ केवल खेल नहीं, बल्कि देशप्रेम और एकता का प्रतीक है। मैं चाहता हूँ कि हर नागरिक देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाए, ताकि भारत सदा विश्व में अग्रणी बना रहे। दौड़ के दौरान नगरवासी, स्कूली छात्र-छात्राएँ और सामाजिक संगठन हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगा रहे थे। पूरा वातावरण देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंज रहा था। महापौर रोहरा ने नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी से देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दौड़ के दौरान प्रमुख रुप से एसडीएम पीयूष तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, महेन्द्र खण्डेलवाल, विजय साहू, तल्लीनपुरी गोस्वामी, अखिलेश सोनकर, कुलेश सोनी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!