डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को राष्ट्रपति पदक, आईपीएस सुनील शर्मा सहित 14 पुलिस अफसरों व जवान होंगे गैलेंट्री अवार्ड वीरता पुरस्कार से सम्मानित
डीजी जेल श्री गुप्ता छत्तीसगढ़ के इकलौते आईपीएस अफसर जिन्हें मिलेगा इस बार राष्ट्रपति पदक

धमतरी। स्वतंत्रता दिवस पर इस बार गैलेंट्री अवार्ड वीरता पुरस्कार के लिए आईपीएस सुनील शर्मा सहित 14 पुलिस अफसरों व जवानों के नाम को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति इन अफसरों व जवानों को वीरता पदक से सम्मानित करेंगी। आईपीएस व डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। वे छत्तीसगढ़ के इकलौते आईपीएस अफसर हैं जिनका नाम राष्ट्रपति पदक के लिए गया है।
उल्लेखनीय है कि हिमांशु गुप्ता वर्तमान में छग शासन में डीजी जेल के पद पर पदस्थ है। और लगातार जेलो में नवाचार को अंजाम दे रहे है। इससे जेल की व्यवस्था में सुधार के साथ ही कैदियों के जीवन में भी कई बदलाव आ रहे है जिससे सजा उपरांत समाज की मुख्यधारा में जुड़कर समाज व देश के विकास में जिम्मेदारी नागरिक के रुप में अपनी भूमिका निभाने प्रेरित हो रहे है। श्री गुप्ता के नेतृत्व में जेल में कई प्रकार की नई पहल की गई है। जिससे जेल में सकारात्मक माहौल बनाने में सफलता मिल रही है।
मेरीटोरियस अवार्ड से ये होंगे सम्मानित
आईपीएस व आईजी ध्रुव गुप्ता, आईपीएस प्रशांत कुमार ठाकुर, श्वेता राजमणि कमांडेंट, एसपी रवि कुमार कुर्रे, इंस्पेक्टर कौशल्या भट्ट, रोहित कुमार झा, कमलेश कुमार मिश्रा, प्लाटून कमांडर डालसिंह नामदेव प्लांटून, कंपनी कमांडर दिलीप कुमार सिन्हा, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार बलुवा मेरीटोरियस अवार्ड से सम्मानित होंगे।
इन्हें मिलेगा वीरता पुरस्कार
आईपीएस सुनील शर्मा, सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार मदिले, मरकाम हरमा, मरकाम देवा सिपाही रोशन गुप्ता, सिपाही सूरज कुमार मरकाम, सिपाही मांडवी सानू, कंपनी कमांडर करौद सिंह, सिपाही पुरुषोत्तम देवांगन, एएसआई रामू राम नाग, सिपाही कुंजराम जोगी व सिपाही वनजाम भीमा को वीरता पुरुस्कार मिलेगा।