Uncategorized

कैट के धमतरी ईकाई पद पर मोहन लालवानी व महेश रोहरा संरक्षक मनोनित

नियुक्ति से व्यापार जगत में है हर्ष माहौल, दी जा रही बधाई


धमतरी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रवीण खण्डेलवाल की सहमति से संरक्षक धमतरी ईकाई पद पर मोहन लालवानी, महेश रोहरा को मनोनित किया गया। उनका यह कार्यकाल 2025-2027 तक होगा। उल्लेखनीय है कि श्री लालवानी व श्री रोहरा के अनुभवों एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ संस्था को मिलेगा और उनके मार्गदर्शन में प्रदेश इकाई प्रदेश के व्यापारी बंधुओं को संस्था से जोड़कर संस्था को सशक्त एवं सक्रिय बनाने में निरंतर गतिशील रहेगी। नियुक्ति पर परमानन्द जैन प्रदेश अध्यक्ष, सुरिन्दर सिंह प्रदेश महामंत्री ने शुभकामनाएं दी है। ज्ञात हो कि कैट व्यापारियों के लिए देश की सबसे बड़ी संस्था है जो व्यापारियों के हितार्थ धमतरी जिले के इकाई के मोहन लालवानी एवं महेश रोहरा को संरक्षक मनोनीत किया है, जिससे जिले के व्यापार जगत में हर्ष व्याप्त है। विदित हो कि दोनों संरक्षक व्यापार एवं सर्व समाज के हितार्थ अग्रणी रहते है, इसलिए कैट टीम दिल्ली ने भी इस नियुक्ति के लिए हर्ष व्यक्त किया है। नियुक्ति पर व्यापारियों द्वारा बधाई दी जा रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!