Uncategorized

बढ़ते अपराधों के रोकथाम के लिए व्यापारियो ने की थाना प्रभारी से चर्चा

धमतरी। हाल ही में टिकरापारा वार्ड के एक मोबाईल दुकान में घुसकर दो युवकों द्वारा पिता-पुत्र दुकानदार के साथ गाली गलौच करते हुए चाकु की नोक पर लूट का प्रयास किया गया था। जिससे व्यापारी वर्ग में दहशत व्याप्त है। धमतरी में बढ़ते अपराधों के रोकथाम के लिए व्यापारियो द्वारा पूर्व मेे थाना प्रभारी से चर्चा की गई थी। उक्त घटना के विरोध में धमतरी चेम्बर आफ कामर्स के सभी पदाधिकारी और व्यापारी बंधुओं के साथ मिलकर सिटी कोतवाली धमतरी में टीआई से चर्चा करते हुए बताया कि पूरे शहर में खुलेआम बिक रहे नशीले पदार्थो पर रोक लगाने की मांग की। जिस प्रकार पहले मोहल्लों में महिला कमांडो का गठन किया गया था जिनके द्वारा लगातार पूरे मोहल्ले का भ्रमण कर असमाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाती थी। उसे पुन: शुरू किये जाने की मांग की गई। इस अवसर पर देशांत जैन, कैलाश कुकरेजा, रामू रोहरा, नरेन्द्र रोहरा सहित काफी संख्या व्यापारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!