Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में वंदे मातरम् स्कूल द्वारा लिया गया प्रतिदिन योगशाला का प्रण


धमतरी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में वंदे मातरम स्कूल प्रबंधन द्वारा योग शिक्षा ऑनलाइन व ऑफलाइन क्लासेस के माध्यम से अनिवार्य कर दी गई है। इस संदर्भ में वंदे मातरम स्कूल के संचालक सुबोध राठी द्वारा वक्तव्य दिया गया कि हम विद्यार्थियों के शैक्षणिक ,मानसिक, शारीरिक एवं व्यवहारिक ज्ञान के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हम अपने विद्यार्थियों को चहुमुखी प्रतिभा की ओर अग्रसर कर सके। इस योग शिक्षा के क्रियान्वयन के लिए वंदेमातरम विद्यालय द्वारा वर्ष भर प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से 6:30 बजे तक की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन योग की कक्षाएं प्रारंभ की जा रही है। जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थी अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। योग दिवस में विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, एवं विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह के साथ योग दिवस मनाया और इसके साथ ही विश्व शांति और वसुदेव कुटुंबकम की प्रार्थना के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!