Uncategorized

योग प्रशिक्षिका रूपल गौरी भानुशाली के मार्गदर्शन में 108 सूर्य नमस्कार चैलेंज का हुआ आयोजन


धमतरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सत्संग भवन, गुजराती कॉलोनी में योग प्रशिक्षिका रूपल गौरी भानुशाली के मार्गदर्शन में 108 सूर्य नमस्कार चैलेंज का सफल आयोजन किया गया। जिसमें 15 प्रतिभागियों द्वारा सूर्य नमस्कार के अलावा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया गया। गौरतलब है कि योग प्रशिक्षिका रूपल गौरी द्वारा गुजराती कॉलोनी में प्रतिदिन योग क्लासेस चलाई जाती है। कार्यक्रम में लक्षिता गौरी, कुंकुम नेताम, शारदा चावला, प्रेरणा मिश्रा, प्रियंका आहूजा, संगीता अंबानी, गायत्री साहू, उर्वशी पटेल, नंदना सिन्हा, रंजना कटेंद्र, नेहा ठाकुर, गुंजा कलानी, करिश्मा ददलानी द्वारा भाग लिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!