Uncategorized

सार्थक में श्री रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा पर गाए गए हनुमान चालीसा और भक्ति गीत

धमतरी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में सार्थक स्कूल धमतरी में उत्सव मनाया गया।अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर में श्री राम लला की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे देश का माहौल राममय हैं। सार्थक के विशेष बच्चों ने प्रशिक्षकों के साथ मिलकर स्कूल प्रांगण को रंगोली और दीयों से सजाया। श्रीराम जी की तस्वीर को फूलों से सजाकर पूजा की और दीप प्रज्ज्वलित किए। बच्चों और प्रशिक्षकों ने मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया, भजन गाए और आरती की।सार्थक अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की और सभी बच्चों को प्रसाद रूप में चॉकलेट भेंट किए। इस अवसर पर प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, गीतांजलि देवी, स्वीटी सोनी, सुनैना गोड़े उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!