Uncategorized

पंचायतों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए भाजपा नेता हरख जैन


धमतरी। भखारा तहसील के ग्राम पंचायत भेंडरवानी, देवरी, सिहाद, में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों सरपंच और पंचो का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित सरपंच सहित समस्त वार्ड के पंचों ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने एवम पंचायती राज अधिनियम 1993 के नियमों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। नवनिर्वाचित सरपंचों एवं पंच गणों को सिंधु बैस, हरख जैन, पंकज सिन्हा आदि अतिथियों ने उपस्थित होकर प्रत्यक्ष शुभकामनायें दीं। ग्राम सचिवों ने शपथ विधि पूर्वक कराया। इस अवसर पर ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रतिनधियों को शुभकामनायें दीं गयीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!