भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, बंगाल चुनाव में मेहनत करने वाली बीथिका विश्वास भी हुईं सम्मानित

धमतरी – भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में जिला महामंत्री नियुक्त होने पर गोविंद सिंह ढिल्लन एवं जिला उपाध्यक्ष बनने पर सरिता साई का भाजपा कार्यालय में भव्य सम्मान किया गया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू,जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस,जिला संगठन प्रभारी किरण बघेल एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शशि पवार ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बीथिका विश्वास का भी विशेष सम्मान किया गया। बीथिका विश्वास ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तीन माह तक संगठन के लिए दिन-रात मेहनत कर महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा, “गोविंद सिंह ढिल्लन और सरिता असाई के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला में और मजबूत होगा। बीथिका विश्वास जैसी कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत हैं जो बंगाल जैसे राज्यों में जाकर पार्टी को मजबूत करती हैं।
जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। नवनियुक्त पदाधिकारी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।
उक्त अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
