Uncategorized
माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट द्वारा खीर प्रसाद का किया गया वितरण

धमतरी- माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा प्याऊ घर दुलारी नगर रुद्री रोड धमतरी में पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर श्रीमती कमलेश गुप्ता (जिलाध्यक्ष) के नेतृत्व में खीर प्रसाद वितरण किया गया । इस कार्य मे श्रीमती कमलेश गुप्ता (जिलाध्यक्ष) ,श्रीमती सुनीति ध्रुव,श्रीमती पूनम तिवारी ,वृंदावन गुप्ता अजय शर्मा , भुवनेश्वर सिंह राजपूत , जितेंद्र तिवारी उपस्थित रहे। काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही, ट्रस्टी अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) ने इस पवित्र कार्य के लिए सबको साधुवाद दिए।
