Uncategorized

विकास कार्यों के लिए किया मुख्यमंत्री का किया गया अभिनंदन

धमतरी विधानसभा में बीते वर्ष सड़क पुल पुलिया एवं भवन निर्माण हेतु 224 करोड़ की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत धमतरी पहुंचे। मंच से लगभग 405 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की गई। पिछले वर्ष सुशासन तिहार पर मुख्यमंत्री ने अनेक घोषणाएं की थी उन घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने में सरकार की ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई। विगत वर्ष जितनी घोषणाएं की गई उससे कहीं अधिक विकास कार्य साय सरकार में स्वीकृत हुए। बीते वर्ष धमतरी विधानसभा हेतु स्वीकृत हुए प्रमुख कार्यों में सिहावा चौक से नहर नाका 4 लेन 5 किमी, मुजगहन से रत्नाबांधा 4 लेन 4.40 किमी, आमदी नगर पंचायत 4 लेन गौरव पथ 3.50 किमी, देमार तरसींवा मार्ग चौडीकरण 4.90 किमी, सिविल लाइन कॉलोनी पहुंच मार्ग, पोटियाडीह खरतुली पहुंच मार्ग, धमतरी बाग़तराई मार्ग, गुजरा रींवागहन मार्ग, अर्जुनी से अमलीडीह 19.20 किमी मार्ग चौडीकरण, संबलपुर से श्यामतराई मुख्य मार्ग के डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य, राज्यमार्गों के जंक्शन में क्रैश बैरियर लगाने का कार्य, रींवागहन कुर्रा मार्ग, बिंद्रा नवागांव पहुंच मार्ग एवं छाती, गागरा, कंडेल देवपुर मार्ग का चौड़ीकरण तथा मजबूतीकरण इत्यादि लगभग 203 करोड़ का सड़क पुल पुलिया निर्माण कार्य एवं भवन निर्माण तथा अन्य विकास कार्य अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज में अतिरिक्त नवीन भवन निर्माण हेतु लगभग 12 करोड़, कन्या महाविद्यालय छात्रावास बाउंड्री वॉल हेतु 4.62 करोड़, फायर स्टेशन एवं गैरेज हेतु नवीन भवन निर्माण, परिवार न्यायालय हेतु नवीन भवन इत्यादि पर लगभग 21 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति धमतरी विधानसभा हेतु वर्ष 2025–26 में प्राप्त हुई है। कुल मिलाकर लगभग 224 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों की स्वीकृति गत वर्ष धमतरी विधानसभा के लिए प्रदाय करने के लिए यहां के समस्त जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रवासियों एवं आम जनता की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, कविंद्र जैन, रोहिताश मिश्रा, तारेंद्र चंद्राकर सहित अन्य गणमान्य जनों ने मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!