Uncategorized

श्री श्री रवि शंकर के रायपुर आगमन पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन एवं अंचल वासियों को दिया गया आमंत्रण


धमतरी। श्री श्री रवि शंकर विश्व स्तर पर एक आध्यात्मिक नेता एवं मानवतावादी धर्मगुरु हैं। उनके भक्त उन्हें आदर से प्राय: श्री श्री के नाम से पुकारते हैं। वे आर्ट ऑफ लिविंग फाउण्डेशन के संस्थापक हैं। छत्तीसगढ़ की पुण्यधरा में वैश्विक शांति के अग्रदूत एवं आध्यात्मिक प्रणेता पद्मविभूषण गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का शुभागमन 11 मार्च 2025 दिन मंगलवार, संध्या 6:30 बजे, साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर, छत्तीसगढ़ में हो रहा है। पूज्य गुरुदेव के दिव्य सानिध्य में आयोजित है। इसी हेतु आमंत्रण देते हुए आर्ट ऑफ़ लिविंग के अनुयायी अंचल में निमंत्रण देते प्रचार करते घूम रहे हैं। उन्होंने नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन एवं अंचल वासियों को भी रायपुर में शामिल होने आमंत्रण दिया। इस अवसर पर राष्ट्र स्तरीय प्रशिक्षक तामेश्वर साहू, हरेंद्र साहू, बसंत बैस, हरीश साहू, श्रीमती साहू आदि उपस्थित थे।गुरुदेव के सानिध्य में महासत्संग होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!