भूसरेंगा में आदिवासी समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए भानु चन्द्राकर

कुरुद। ग्राम भुसरेंगा मुड़ा का वार्षिक अधिवेशन हुआ। कार्यक्रम शुभारम्भ के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत कुरूद अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने कहा कि समाजिक एकता से ही समाज का विकास संभव है, साथ ही गोंड समाज के लिए आगे भी सहयोग देने का आश्वासन दिया। डाही परिक्षेत्र के अतिथियों ने समाज की स्तर को सुधारने पर जोर देते हुए समाज को संबोधित किया। शैक्षणिक, सांस्कृतिक, संवैधानिक, स्वास्थ्य एवं नैतिकता से व्यक्तित्व विकास संभव है, इसी संदेश के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन के अतिथि जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर ने कहा कि समाज को विकास को मुख्य धारा में लाने के लिए समाजिक समरसता के साथ स्वरोजगार से जुडऩे की आवश्यकता है। उक्त कार्यक्रम में नरोत्तम छैदहा, ठाकुरराम मंडावी, सुभाष कतलम, भीखमलाल नेताम, विक्रम मंडावी, चन्द्रसेन नेटी, नारायण कोर्राम, परसराम नेताम, गिरधारी लाल नागवंशी, डीआर गौतम, टोकेश्वर नेताम, नारायण कोर्राम, कमलनारायण मंडावी, टेकराम कोर्राम, सुरेश नेताम, लोकसिंह, हीरालाल मंडावी, रामाधीन छेदैहा, रोशन पडोटी, मोहन नेताम, देवसोरी, तिलक नेताम, शिव मंडावी, दिनेश कोर्राम, इन्द्रमण नेताम, चेतन पडोटी, मनोहर कोरांम, रमेश मरकाम, मयाराम नागवंशी, ओम मंगलू मंडावी, खेतराम आदि उपस्थित थे।

