Uncategorized

कांग्रेसी पार्षदों का आरोप : निगम ने खरीदा है लो क्वालिटी का कचरा संग्रहण रिक्शा

शिकायत मिलने पर कांग्रेस पार्षदों ने किया निरीक्षण


धमतरी। नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने आरोप लगाया है कि नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए 80 नग रिक्शा 25 हजार प्रति रिक्शा के दर से 20 लाख की दो महीना पहले खरीदी किया है । रिक्शा में पतले टायर,पतले रिंग पतले लोहे के चादर उपयोग किए गए है वार्डो में ये रिक्शे 4 महीने भी टिक नहीं पाएंगे इसलिए सफाई सुपर वाइजरो ने रिक्शा लेने से मना कर दिया है नगर निगम के द्वारा स्वच्छता के लिए बड़ी बड़ी बाते की जाते है इसके लिए कार्यशाला जैसे आयोजन किया जाते है लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि निगम प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन को धाजिया उड़ाता नजर आता है। रामू के सुशासन में घटिया किस्म की रिक्शा खरीदी की जा रहा दो महीने से ज्यादा हो गए है रिक्शा निगम कार्यशाला में खड़ा नजर आ रहा है । रिक्शा की खरीदी में भ्रष्टाचार नजर आ रहा है जिसकी जांच होनी चाहिए है पूर्व में कांग्रेस पार्षदों ने सोरिद नाला निर्माण में भारी अनिमीतता का आरोप लगाया है दो महीने बीत गए है जिसके लिए जांच टीम बनाई गई थी जिसकी रिपोर्ट अब तक नही है निरीक्षण करने विशु देवांगन उप नेता प्रतिपक्ष, योगेश लाल पार्षद , सोमेश मेश्राम पूर्व पार्षद उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!