Uncategorized

श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग देने की योजना से मुख्यमंत्री साय ने उनके भविष्य संवारने की राह की आसान

मुख्यमंत्री जनदर्शन और मीसाबंदियों का सम्मान राशि देना स्वागत योग्य निर्णय

जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी राजेश गोलछा व भाजपा नेता नवीन सांखला ने प्रदेश के निरंतर विकास, कोचिंग में धमतरी जिले को शामिल करने व सराहनीय फैसलो के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार
धमतरी। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बने है तब से लगातार प्रदेश में विकास को गति दी जा रही है। कई ऐसे फैसले लिये जा रहे है जो प्रदेशवासियों के लिए कल्याणकारी साबित हो रहे है। उक्त बाते हाईवे चैनल से चर्चा के दौरान जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी राजेश गोलछा व भाजपा नेता नवीन सांखला ने कही।
श्री गोलछा व श्री सांखला ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष पहल करते हुए जुलाई माह से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक के बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग योजना शुरु की जा रही है। इस योजना के तहत पीएससी, व्यापंम, बैंकिग व अन्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा श्रमिको के बच्चो को मिलेगी। उक्त कोचिंग के माध्यम से आफलाईन के साथ साथ आनलाईन की कोचिंग की सुविधा मिलेगी। यह श्रमिको के बच्चों के भविष्य संवारने की राह आसान करेगी। प्रदेश के 10 जिलो में शुरुआत होगी। जिसमें धमतरी जिले को भी शामिल किया गया है। इसके लिए दोनो नेताओं ने मुख्यमंत्री का आभार माना है।
राजेश गोलछा व नवीन सांखला ने कहा कि मुख्यमंत्री का जनदर्शन जनता के हितों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पहले ही जनदर्शन में प्रदेश वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने उनकी मांगो व समस्याओं का निराकरण करने ठोस पहल की। कई मांगो को तत्काल पूरा किया। वहीं समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनदर्शन जनता व सरकार के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होने आगे कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा बरबर्ता पूर्वक लोकतंत्र की हत्या की गई। अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने वालो को बल पूर्वक जेल में ठूसा गया। ऐसे संघर्षशील मीसाबंदियों के संघर्ष को नमन करते हुए भाजपा सरकार द्वारा उनके लिए सम्मान राशि दी जाती रही है। जिसे कांग्रेस शासन आते ही बंद कर दिया गया था। जिसे पूरा देने का निर्णय किया गया है। यह फैसला स्वागत योग्य है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!