Uncategorized

धान खरीदी केंद्र चलो अभियान प्रभारी गुरुमुख सिंह होरा नें किया उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण

किसानो के हित में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाया जा रहा धान खरीदी केंद्र चलो अभियान-होरा

किसानो को प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण धान खरीदी में हो रहीं विभिन्न समस्याओं सहित चुनावी संकल्प पत्र में किये गए वायदे अनुरूप 21 क्विंटल एकड़ की खरीदी भी नहीं होने का मामले को लेकर किसानो के हित में  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा चलाये जा रहे   धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के तहत अभियान के प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा नें धमतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न कृषि सहकारी साख समितियों के धान उपार्जन केन्द्रो का  आकस्मिक निरीक्षण कर किसानो का हालचाल एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने धान उपार्जन केंद्र देमार, कुरमातराई, डोमा, तरसीवा एवं कुर्रा (बगतराई) का निरीक्षण किया। इस दौरान बहुत से केंद्रों में तय मात्रा से कुछ अधिक तोलाई कि बातें सामनें आयी। किसानों नें चर्चा के दौरान बताया कि सरकार नें  72 घंटे में राशि देने कि बात कही है. परन्तु 5 दिन बीत जाने के बाद भी राशि खाते में अंतरित हो पाया है. शासन नें एकमुश्त राशि देने कि बात कही थी। परन्तु वर्तमान में केवल 2300 रूपये के हिसाब से हीं भुगतान किया जा रहा है। श्री होरा नें समिति प्रबंधको से बात कर ओवर वेट तोलाई का सतत निगरानी करने कि बात कही ताकि अन्नदाताओ को नुकसान उठाना नहीं पड़े। मौक़े परकांग्रेस नेता वसीम कुरैशी, डॉ. दया लाल साहू, अमरदीप साहू,संतोष सिन्हा, संतोष हिरवानी, टिकेंद्र गजेंद्र, नीलमणि साहू,विक्रांत शर्मा, राहुल बख्तानी, अशोक चाँद,द्विज राम कुम्भकार, बाला राम देवांगन,रेवा राम साहू, गौतम सिन्हा, गुरुगोपाल गोस्वामी, भुनेश्वर सिन्हा, दीपेश्वरी साहू सरपंच, परमेश्वर गिरी गोस्वामी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!