Uncategorized

धमतरी जिला अंडर-23 एवं सीनियर क्रिकेट टीम का ट्रायल 25 को

धमतरी। छत्तीसगढ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 24-25 हेतु दिये गए निर्देश पर धमतरी जिला अंडर-23 एवं सीनियर क्रिकेट टीम का ट्रायल, चयन 25 अगस्त रविवार को प्रात: 11 बजे से पीजी कालेज क्रिकेट स्टेडियम जोधापुर में रखा गया है। अंडर-23 के लिये कट आफ डेट 1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2006 है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाडियों को डिजीटल, मैनुअल जन्म प्रमाणपत्र, पीवीसी आधारकार्ड (वर्तमान फोटो के साथ), जिले का मूलनिवास प्रमाण पत्र तथा वर्तमान का पासपोर्ट साईज कलर फोटो लाना अनिवार्य है । खिलाडियों को क्रिकेट कीट (सफेद ड्रेस) में उपस्थित होना अनिवार्य है। जिन खिलाडियों के अभिभावक (माता-पिता, स्वयं खिलाडी) यदि सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं तो कम से कम उस जिला में उनका कार्यकाल 6 माह का पूर्ण होना अनिवार्य है । तभी वह चयन प्रक्रिया में भाग ले सकता है। धमतरी जिला में निवासरत विभिन्न आयुवर्गो के क्रिकेट खिलाडियों का पंजीयन प्रारंभ है । यदि कोई खिलाडी किसी कारणवश वर्तमान में पंजीयन कराने में असमर्थ है तो वह खिलाडी ट्रायल दिनांक को पंजीयन करा सकता है। ट्रायल दिनांक को मौसम खराब होने की स्थिति में चयन प्रक्रिया संबंधी जानकारी निम्न मोबाईल नंबर पर ली जा सकती है:- 7999366500, 7000169343 ताकि खिलाडियों को असुविधा का सामना ना करने पडे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!