Uncategorized

भाजपा की सदस्यता अभियान जिला कार्यशाला 23 को

महेद्र पंडित बने धमतरी जिला सदस्यता अभियान के संयोजक, श्यामा नरेश साहू, अविनाश दुबे,नागेंद्र शुक्ला और लोकेश सिन्हा को बनाया गया सदस्य

सांसद एवं प्रदेश सदस्यता अभियान समिति सदस्य रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, विधायक अजय चंद्राकर, जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस का मिलेगा मार्गदर्शन
अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी व सदस्य कार्यशाला में शामिल होंगे
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के परिपेक्ष्य में एक कार्यशाला 23 अगस्त को भाजपा जिला कार्यालय में रखी गई है। इस कार्यशाला में सांसद एवं प्रदेश सदस्यता अभियान समिति की सदस्य रूपकुमारी चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस उपस्थित रहेंगे। भाजपा सदस्यता अभियान प्रभारी महेंद्र पंडित ने बताया कि सन् 2014 व 2019 में जिला भाजपा की कुल सदस्य संख्या 2 लाख के करीब थी। आगामी 23 अगस्त की बैठक में सदस्यता का लक्ष्य तय किया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व ने जिलेभर में इस बार पूर्व से अधिकाधिक सदस्यता का लक्ष्य रखा है। श्री पंडित ने बताया कि भाजपा जिला सदस्यता अभियान कार्यशाला के लिए विशेष तैयारी की गई है। इस दौरान सदस्यता विभिन्न चरणों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया जाएगा। भाजपा सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी श्री पंडित ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस के निर्देशानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में अपेक्षित श्रेणी के पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को हिस्सा लेना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!