Uncategorized

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जैन समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा, दीक्षार्थियों का हुआ अभिनंदन

इतवारी बाजार स्थित पार्श्वनाथ जिनालय से निकली शोभायात्रा,आमापारा स्थित आदिश्वर जिनालय पहुँच कर हुई सम्पन्न

यह मुमुक्षुओं का नहीं उनके त्याग का स्वागत अभिनंदन है- परम पूज्य रत्ननिधि श्री जी म. सा.

परम पूज्य प्रवर्तनी महोदया कैवल्यधाम तीर्थ प्रेरिका निपूर्णा श्री जी महाराज साहेब की सुशिष्या प्रवचन प्रवीणा परम पूज्य स्नेहयशा श्री जी महाराज साहेब की अंतेवासिनी परम पूज्य रत्ननिधी श्री जी महाराज साहेब आदि ठाणा 4 का धर्मनगरी धमतरी के श्री पार्श्वनाथ जिनालय इतवारी बाजार में चातुर्मास हेतु विराजित है।
आज कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर इतवारी बाजार स्थित पार्श्वनाथ जिनालय से आमापारा स्थित आदिश्वर जिनालय पहुँच कर सम्पन्न हुई. इस दौरान बड़ी संख्या मे जैन समाज जन उपस्थित रहे.जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ धमतरी एवं चातुर्मास व्यवस्था समिति को ओर से सभी मुमुक्षुओं का उनके मातापिता का स्वागत किया गया। एवं अभिनंदन पत्र दिया गया।
परम पूज्य रत्ननिधि श्री जी महाराज साहेब ने आज के प्रवचन के माध्यम से फरमाया कि आज आषाढ़ी चातुर्मास का समापन है। आज कार्तिक पूनम का दिन है। आज का दिन जिनशासन में अति महत्वपूर्ण माना जाता है।आज के दिन गिरिराज तीर्थ से पुंडरीक स्वामी जी 10 करोड़ मुनियो के साथ मोक्ष में गए थे। गिरिराज तीर्थ का कण कण पावन है ।इस तीर्थ से अनंतानंत आत्माएं मोक्ष में गई है। इसलिए ये तीर्थ पूज्यनीय और वंदनीय है । आज हमें भी इस तीर्थ की भावयात्रा करने का अवसर मिला है। इस अवसर पर हमें भी प्रयास करना है भावयात्रा के माध्यम से हम अपना भव सुधार सके। क्योंकि हमारे भाव ही हमारे आने वाले भव की दशा और दिशा तय करते है। जैसा भाव होता है वैसा ही भव मिलता है। अगर भव सुधारना है तो पहले भाव सुधारना होगा। परम पूज्य महाराज साहब ने आगे फरमाया कि आज श्रीसंघ की ओर से इस मुमुक्षुओं का स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है। वास्तव में अभिनंदन इनका नहीं बल्कि इनके त्याग का हो रहा है। क्योंकि इस संसार में रहकर संसार का त्याग करना कोई आसान काम नहीं है। ये वीरो का काम है। धन्य है ये मुमुक्षु । जिन्होंने ऐसा पुरुषार्थ किया। और साथ ही धन्य है इनके मातापिता और अन्य पारिवारिक जन। जिन्होंने इस मार्ग पर जाने से रोकने के स्थान पर उत्साह बढ़ाकर आगे बढ़ने दिया। दीक्षा के बाद ये मातापिता की शरण को छोड़कर गुरु की शरण स्वीकार कर लेंगे। जीवन भर इन्हें गुरु आज्ञा को स्वीकार करना होगा। क्योंकि गुरु ही इन्हें प्रभु बनने का मार्ग बता सकते है। उक्त कार्यक्रम में भंवरलाल छाजेड़, लूणकरण गोलछा, लक्ष्मीलाल लुनिया, विजय गोलछा, प्रकाश गोलछा, वीरेंद्र गोलछा, पारसमल गोलछा, श्याम डागा, प्रकाश लोढ़ा, अमित लोढ़ा, मनोज कटारिया, मोतीलाल चोपड़ा, संकेत पारख, कुशल चोपड़ा, सुरेश बच्छावत, विमल पारख, अलित बुरड़, चमेली चोपड़ा, ललिता लुनिया, पूजा लुनिया, ज्योति लुनिया, चंदा गोलछा, ममता गोलछा, राजकुमारी पारख सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

दीक्षार्थी लेंगी दीक्षा

मुमुक्षु सुश्री राखी चोपड़ा वीरपिता निर्मल चोपड़ा वीरमाता श्रीमती शोभा चोपड़ा ( फिंगेश्वर) की दीक्षा 8 फरवरी 2027 को नमीउण तीर्थ में सम्पन्न होगा.मुमुक्षु सुश्री प्रीति श्रीश्री माल (भिलाई) वीरपिता बंसीलाल श्रीश्रीमाल वीरमाता श्रीमती मूलीदेवी श्रीश्री माल की दीक्षा 27 जनवरी 2027 को जयपुर मोहनबाडी में सम्पन्न होगा।मुमुक्षु सुश्री दर्शिता नाहटा(दल्लीराजहरा) वीरपिता चन्द्रेश नाहटा वीरमाता श्रीमती मीना नाहटा की दीक्षा 27 जनवरी 2027 को जयपुर मोहनबाडी में सम्पन्न होगा।मुमुक्षु सुश्री राशि नाहटा वीरपिता कुशल नाहटा वीरमाता श्रीमती पिंकी नाहटा की दीक्षा 27 जनवरी 2027 को जयपुर मोहनबाडी में सम्पन्न होगा।मुमुक्षु निपूर्ण बैद ( रायपुर) वीरपिता प्रशांत बैद
वीरमाता श्रीमती मोहिनी बैद की दीक्षा 27 जनवरी 2027 को जयपुर मोहनबाडी में सम्पन्न होगा।

दीक्षार्थी भौतिक सुख सुविधाओं को छोड़ रहे है लेकिन आत्म सुख प्राप्त करने की दीक्षा ले रहे है

मुमुक्षु बहना सुश्री दर्शिता नाहटा ने कहा कि आप लोगों को लगता है कि हम दीक्षार्थी सुख सुविधाओं को छोड़कर दीक्षा ले रहे है। जबकि हमे लगता है कि हम सुविधाओं को छोड़कर आत्म सुख प्राप्त करने के लिए दीक्षा ले रहे है। संसार में हम जीवन भर मातापिता की आज्ञा से हम कार्य करते है। केवल मातापिता को छोड़ना संयम नहीं है। जीवन भर गुरु की आज्ञा में चलना ही संयम है। संयम गुरु के माध्यम से प्रभु को पाने का मार्ग है। ये संयम ही है जो हमे इस कलयुग में भी आत्मा के वास्तविक सुख की अनुभूति करा सकता है। संयम जीवन एक बहुमूल्य रत्न के समान है। मै संयम लेकर परम शांति प्राप्त करने का पुरुषार्थ करने का प्रयास करूंगी। संयम त्याग का नहीं प्रयाग का मार्ग है। ज्ञानी भगवंत कहते है हाथ में रजोहरण लेना कोई बड़ी बात नहीं है बल्कि बड़ी बात तो ये है कि रजोहरण दिल में आए। मै भी दिल में रजोहरण आए ऐसा पुरुषार्थ करूंगी। अगर हमें भी इस संसार के अनंत भव भ्रमण का अंत करना है तो हमारे दिल में राजोहरण जरूर आना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!